E-mail : bhartitoday@gmail.com

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में बीजेपी की जीत


भाजपा के पास सांसद किरण खेर का वोट मिलाकर कुल 15 वोट थे

सूत्र 30 Jan 2024 81

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में जीत का जादुई आंकड़ा 19 था और वर्तमान में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को मिलाकर गठबंधन के पास कुल 20 वोट भी थे लेकिन  भाजपा के पास सांसद किरण खेर का वोट मिलाकर कुल 15 वोट थे और 16 वोट पाकर भाजपा ने जीत दर्ज की है | बीजेपी उम्मीदवार मनोज सोनकर विजेता घोषित किये गए हैं| आपको बता दें कि चंडीगढ़ नगर निगम में कुल 35 पार्षद हैं| इन 35 वोटों के अलावा सांसद का वोट भी मेयर चुनाव में वैध था| इनमें बीजेपी पार्षद को 16 वोट मिले, जबकि गठंबधन प्रत्याशी कुलदीप टीटा को सिर्फ 12 वोट मिले| बाकी वोट रद्द कर दिए गए| इस उलटफेर के कारण इंडिया अलायंस का मेयर चुनाव जीतने का सपना पूरा नहीं हुआ|



अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट