E-mail : bhartitoday@gmail.com

बेल पर आने की खुशी में दी पार्टी में चले चाकू 


ताबड़तोड़ 9 वार किये, एक गिरफ्तार छह फरार

सूत्र 24 Jan 2023 217

नई दिल्ली . मयूर विहार थाना इलाके के  त्रिलोकपुरी में रवींद्र उर्फ  बबलू (33) पर चाकू से ताबड़तोड़ 9 वार करने वालों में से एक आरोपी शाहरुख को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर विभिन्न थानों में 11 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर इसके बाकी फरार करीब 6 साथियों की तलाश कर रही है। चाकूबाजी की यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई थी, सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की थी  पुलिस ने कोशिश ए कत्ल और आम्र्स एक्ट की  धाराओं के  तहत मुकदमा दर्ज किया है। वहीं घायल  की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है, जीटीबी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है पीडि़त का भी आपराधिक रिकॉर्ड मिला है इस पर भी लूटपाट समेत आठ मुकदमें दर्ज पाए गए हैं।
डीसीपी ईस्ट अमृत गुगुलोथ ने बताया कि रवींद्र परिवार के साथ गीता कॉलोनी के रानी गार्डन में रहता हैं। पुलिस को शुक्रवार देर रात करीब 1:30 बजे त्रिलोकपुरी 22.ब्लॉक स्थित सेंट्रल मार्केट के पास चाकूबाजी की कॉल मिली थी। एक वायरल फुटेज में दिखा कि बदमाशों ने रवींद्र को घेरा और एक ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। इसके आधार पर शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पहले बदमाशों ने त्रिलोकपुरी 27.ब्लॉक बस स्टैंड के पास राशिद नाम के युवक पर गोली चलाई थी, जो बच गया। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी फरार हो गए। पुलिस एक पिस्तौल भी मिली। शुरुआती जांच में पता चला कि राशिद 2018 के एक मर्डर केस में जेल में था, जो एक महीने के अंतरिम बेल पर बाहर आया है इसकी पार्टी चल रही थी, जिस दौरान ये झगड़ा हो गया। 
 



अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट