E-mail : bhartitoday@gmail.com

आरोपी ने किसी और से कर ली शादी, गिरफ्तार 


शादी का झांसा देकर स्वीपर ने नर्स से किया दुष्कर्म, हुई गर्भवती 

सूत्र 24 May 2022 285

पूर्वी दिल्ली, 23 मई : शाहदरा के गांधी नगर में एक निजी अस्पताल में काम करने वाली की नर्स से शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीडि़ता ने अस्पताल में ही काम करने वाले एक सफाई कर्मचारी पर आरोप लगाया है। पीडि़त महिला ने आरोपी की मॉ व भाई पर भी आरोपी का साथ देने व उसे बरगलाने के आरोप लगाए हैं। महिला की शिकायत के आधार पर गांधी नगर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, धमकाने, मारपीट करने की धाराओं में केस दर्ज कर 20 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
जानकारी के अनुसार  38 वर्षीय पीडि़ता मूल रूप से केरल की रहने वाली है। वह गांधी नगर थाना इलाके के एक निजी अस्पताल में नर्स का काम करती है आरोपी भी उसी अस्पताल में स्वीपर का कार्य करता है जो पीडि़ता से उम्र में करीब 18 साल छोटा है। कुछ समय पहले दोनों के बीच दोस्ती हो गई। जिसके बाद वह आरोपी ने महिला से कइ बार शादी करने के लिये कहा लेकिन महिला ने परिवार वालों की सहमती के बैगर शादी करने से इंकार कर दिया। जिसके बाद आरोपी ने महिला को अपनी मॉ व भाई से मिलवाया दोनों ने महिला को आश्वासन दिया कि वह उसी से शादी करेगा शादी के लिये हम भी सहमत हैं। जिसके बाद दोनों में और अधिक नजदीकियां हो गई , दोनों कई बार होटल में भी साथ रहे। गत में मार्च में महिला गर्भवती हो गई महिला ने आरोपी को गर्भवती होने की जानकारी दी व जल्द शादी करने का दबाव बनाने लगी। आरोपी ने महिला से गर्भपात करवाने के लिये कहने लगा, लेकिन महिला ने गर्भपात करावाने से इंकार कर दिया। महिला ने आरोपी की मॉ को अपने गर्भवती होने की बात बता कर जल्द शादी करवाने की बात कही लेकिन आरोपी की मॉ ने उसके साथ मारपीट की व उसे धक्के दे कर घर से निकाल दिया। व पुलिस को शिकायत देने पर जान से मारने की धमकी दी। 
इसी बीच युवक ने किसी दूसरे युवती से शादी कर ली। महिला ने शादी करने का विरोध किया तो महिला से एक बार फिर मारपीट की गई, इसके बाद पीड़िता ने गांधी नगर थाने में मामले की शिकायत दी। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।



अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट