E-mail : bhartitoday@gmail.com

स्टारडम खो चुकी हैं सोनाक्षी सिन्हा


’दबंग’ (2010) के जरिये बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने वाली सोनाक्षी को इस इंडस्ट्री में एक दशक से भी अधिक का वक्त हो चुका है लेकिन आज उनके पास सिर्फ नाम मात्रा का स्टारडम बचा है।  खोने का कोई डर नहीं है।

सुभाष शिरढोनकर 15 Jul 2021 213

 

’दबंग’ (2010) के जरिये बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने वाली सोनाक्षी को इस इंडस्ट्री में एक दशक से भी अधिक का वक्त हो चुका है लेकिन आज उनके पास सिर्फ नाम मात्रा का स्टारडम बचा है।  खोने का कोई डर नहीं है।

’दबंग’ (2010) में जिस तरह की संभावनाओं को सोनाक्षी ने जन्म दिया था, वह पूरी नहीं हो सकी। ’दबंग’ (2010) के बाद ’दबंग 2 (2012) में भी सोनाक्षी ठीक ठाक रही। अक्षय कुमार के साथ वाली ’राउडी राठौर’ (2012) सोनाक्षी की हिट फिल्म थी। लेकिन उसके बाद सोनाक्षी को फिर उस तरह की कामयाबी नहीं मिल सकी।

एक दशक के अपने कैरियर में सोनाक्षी 6 फिल्मों में स्पेशल अपीरियंस सहित लगभग 26 फिल्में कर चुकी हैं। लेकिन अब उनका पहले की तरह चार्म नहीं है। सोनाक्षी की आखिरी फिल्म ’दबंग 3’ (2019) दो साल  पहलेे आई थी। सोनाक्षी बेशक इस फिल्म  को घर वापसी की तरह मानें, लेकिन इसमें उन्हें सिर्फ नाकामी का ही मुंह देखना पड़ा। 

2019 में सोनाक्षी की एक साथ छह फिल्में ’टोटल धमाल’, ’कलंक’ ’खानदानी शफाखाना ’मिशन मंगल’ ’लाल कप्तान और ’दबंग 3’ रिलीज हुईं लेकिन इनमें से कोई भी बॉक्स ऑफिस के लिहाज से अच्छी साबित नहीं हो सकीं।

अजय देवगन की ’भुज द प्राइड ऑफ इंडिया’ एक एक छोटे किरदार के अलावा सोनाक्षी के पास अब ज्यादा काम नहीं बचा है।  इसलिए अब वह एक क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज के जरिए डिजिटल वर्ल्ड में कदम रखने जा रही हैं।



अपडेट न्यूज