E-mail : bhartitoday@gmail.com

अर्जुन कपूर के बच्चे की मां बनना चाहती हैं मलाइका अरोड़ा


मलाइका अरोड़ा न सिर्फ अर्जुन कपूर से 10 साल बड़ी हैं बल्कि एक बेटे अरहान खान की मां भी हैं लेकिन सलमान के मझले भाई अरबाज खान की तलाक शुदा 46 साल की हो चुकी मलाइका एक बार फिर अपने नये प्रेमी के बच्चे की मां बनना चाहती हैं।

सुभाष शिरढोनकर 27 May 2020 213

 

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर पिछले काफी समय से अपने अफेयर की खबरों को लेकर खूब सुर्खियां बटोरते रहे हैं। तमाम अटकलों के बावजूद दोनों की शादी अब तक भले ही न हुई हो लेकिन कोरोना लाॅक डाउन के बीच दोनों ने अपने संभावित बच्चे की प्लानिंग शुरू कर दी है।

मलाइका अरोड़ा न सिर्फ अर्जुन कपूर से 10 साल बड़ी हैं बल्कि एक बेटे अरहान खान की मां भी हैं लेकिन सलमान के मझले भाई अरबाज खान की तलाक शुदा 46 साल की हो चुकी मलाइका एक बार फिर अपने नये प्रेमी के बच्चे की मां बनना चाहती हैं। हाल ही में इसके बारे में मलाइका अरोड़ा ने खुलासा करते हुए हैरत अंगेज बयान दिया है।

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की रिलेशनशिप किसी के गले नहीं उतर पा रही है। इसे लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर दोनों की खूब आलोचना होती रहती है लेकिन ऐसी आलोचनाओं से अर्जुन और मलाइका दोनों ही पूरी तरह बेपरवाह नजर आते हैं।

लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे अर्जुन और मलाइका अरोड़ा के फैंस को दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार है। मलाइका अरोड़ा के इस  बयान ने उनके फैन्स की बेकरारी को और बढ़ा दिया है। इस बयान में उन्होंने न सिर्फ अर्जुन के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की बल्कि बताया कि वह अर्जुन से एक बच्चा चाहती हैं।

मलाइका और अर्जुन शादी कब करेंगे ? फैंस की इस जिज्ञासा को दूर करते हुए मलाइका ने कहा कि ’हम दोनों अपने रिश्ते में एक समय में सिर्फ एक कदम ही आगे बढ़ा रहे हैं। जब भी शादी पर कोई फैसला लेंगे, इसका एलान वह खुद करेंगी। मलाइका ने यह भी बताया कि वो अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ में बेहद खुश हैं। वैसे सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि मलाइका अर्जुन के परिवार वाले भी दोनों की शादी का इंतजार कर रहे हैं।



अपडेट न्यूज