E-mail : bhartitoday@gmail.com

हिंदुस्तान छोड़ अपने वतन लौटी सनी लियोन


एक पोर्न स्टार के रूप में विख्यात सनी लियोन ने जब मुंबई आकर छोटे पर्दे के रियलिटी शो ’बिग बॉस’ में पहली बार हिस्सा लिया, तब उन्हें रातों- रात लोकप्रियता मिल गई। वह लोकप्रियता ऐसी थी जिसके लिए बड़े से बड़े कलाकार भी तरसते हैं।

सुभाष शिरढोनकर 27 May 2020 212

 

/ सुभाष शिरढोनकर

सनी लियोन, अपने पति डेनियल और तीन बच्चों निशा, नूह और आशेर के साथ भारत छोड़ अमेरिका के शहर लॉस एंजिल्स लौट गईं। मुंबई छोड़ते वक्त उन्होंने यह हवाला दिया कि कोरोना की वजह से वह मुंबई से कहीं ज्यादा अमेरिका में अपने घर पर सुरक्षित रह सकेंगी।

एक पोर्न स्टार के रूप में विख्यात सनी लियोन ने जब मुंबई आकर छोटे पर्दे के रियलिटी शो ’बिग बॉस’ में पहली बार हिस्सा लिया, तब उन्हें रातों- रात लोकप्रियता मिल गई। वह लोकप्रियता ऐसी थी जिसके लिए बड़े से बड़े कलाकार भी तरसते हैं।

जिस वक्त सनी लियोन ने अमेरिका से भारत का रूख किया, उन्हें अंदेशा था कि भारत के संकीर्ण मानसिकता वाले लोग शायद उन्हें कभी स्वीकार नहीं करेंगे लेकिन यहां पर न सिर्फ उन्हें स्वीकार किया गया बल्कि भरपूर सम्मान भी मिला।

दर्शकों ने उन्हें दिल से चाहा और पसंद किया। दर्शक उनकी एक झलक पाने को बेताब नजर आते थे। मुंबई की फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें खूब मान सम्मान, ढेर सारी दौलत और शोहरत के साथ एक नई पहचान मिली और वह सेलिब्रिटी बन गईं।

सभी के द्वारा स्वीकारे जाने पर सनी भी काफी खुश थी। इसके बावजूद उन्होंने भारत छोड़ने का निर्णय लिया, तब हर किसी को हैरानी होना स्वाभाविक थी। 

सनी के हिंदुस्तान छोड़कर अपने वतन लौट जाने के पीछे एक कारण यह भी बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से उनकी एक्टिंग की दुकान बंद सी हो चली थी। इसके कारण वह वापस लौटने का मन बना रही थीं और वतन लौटने के लिए इस बार उन्हें कोरोना लाॅक डाउन का अच्छा खासा बहाना मिल गया।

यह बात किसी से छिपी नही है कि कोरोना वायरस के संक्रमण ने हिंदुस्तान से कहीं ज्यादा अमेरिका के लोगों को अपनी चपेट में लिया है बल्कि पूरे विश्व में सबसे ज्यादा केस वहीं देखे गये। इसके बावजूद यदि कोई इस बात को आधार बनाकर भारत छोड़कर अमेरिका जाए कि वहां वह ज्यादा सुरक्षित रहेगा तो सुनने में बड़ा बेतुका लगता है।

लेकिन निश्चित तौर पर सनी लियोन को भारत और यहां के लोगों का भरोसा तोड़कर भारत छोड़ने का निर्णय बहुत भारी पड़ेगा। वह चाहे जहां भी रहें, लेकिन उन्हें रह रह कर हिंदुस्तान और यहां पर बिताये एक- एक पल की याद आती रहेगी। 



अपडेट न्यूज