E-mail : bhartitoday@gmail.com

राहुल ने ट्वीट कर जताया श्रम-क़ानूनों में बदलाव का विरोध


अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए कई राज्यों ने श्रम कानूनों में कई बड़े बदलाव किए हैं। जिसे लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को उन पर निशाना साधा है

संध्या त्रिपाठी 11 May 2020 243

 

देश में फैली कोरोना वायरस महामारी की वजह से लगभग डेढ महीने से उद्योग-धंधे ठप पड़े हैं। अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए कई राज्यों ने श्रम कानूनों में कई बड़े बदलाव किए हैं। जिसे लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को उन पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि ये श्रमिकों के शोषण और उनकी आवाज दबाने का बहाना नहीं हो सकते हैं।

राहुल ने ट्वीट कर कहा, 'अनेक राज्यों द्वारा श्रमकानूनों में संशोधन किया जा रहा है। हम कोरोना के खिलाफ मिलकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन यह मानवाधिकारों को रौंदने, असुरक्षित कार्यस्थलों की अनुमति, श्रमिकों के शोषण और उनकी आवाज दबाने का बहाना नहीं हो सकता। इन मूलभूत सिद्धांतों पर कोई समझौता नहीं हो सकता।'

दरअसल, कई राज्यों ने अपने यहां श्रमिकों के लिए कामकाज के घंटे को आठ घंटे से बढ़ाकर 12 घंटे कर दिया है। कांग्रेस के नेता पिछले कई दिनों से श्रम कानूनों में बदलाव का विरोध कर रहे हैं।



अपडेट न्यूज